राशि के अनुसार तिलक : ऐसे लगाओ तिलक, होगी धन की प्राप्ति

दोस्तों आज के लेख में आप जानोगे की राशि के अनुसार तिलक (Apply Tilak According to Zodiac Sign) कैसे लगाया जाता है, किस रंग का और किस मुहूर्त में! यह सब जानकारी आपको होनी जरुरी है क्यूंकि अलग अलग रहिओ के अनुसार हमारे शास्त्रों में लोगो को तिलक लगाने को कहा गया है जिसके बारे में हम आगे विस्तारपूर्वक माहिती देने वाले है तो कृपया अंत तक इस आर्टिकल को अवश्य पढ़े.

तो आइए अब हम विस्तार से इस बात पर चर्चा करते है की राशि के अनुसार तिलक लगाना आखिर इतना जरुरी क्यों माना गया है और इसके बाद हम Apply Tilak According to Zodiac Sign के बारे में चर्चा करेंगे तो आइये लेख की शुरुआत करे.

राशि के अनुसार तिलक लगाना क्यों है जरुरी?

शास्त्रों के अनुसार माथे पर तिलक लगाना बहुत शुभ माना गया है। कुछ लोग इसे रोजाना माथे पर लगाते हैं। वहीं कुछ खास लोग किसी खास मौके पर या फिर किसी मंदिर में जाने पर तिलक लगाते हैं। हिंदू धर्म में तिलक लगाना लाभदायक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। तिलक लगाने से अच्छी ऊर्जा का संचार होता है। जिससे जीवन में उन्नति और प्रगति होती है।

मान्यता है कि राशि के अनुसार तिलक लगाने से इसका फल और बढ़ जाता है। ज्योतिषाचार्य, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर, जोधपुर के निदेशक डॉ. अनीश व्यास कहते है कि माथे पर तिलक लगाना हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है तथा रोजाना तिलक लगाने से दिन अच्छा रहता है और हर काम सफल होता है। हिंदू धर्म में तिलक लगाने के कई फायदे हैं। मान्यता है कि राशि के अनुसार तिलक लगाने से हर काम में तरक्की मिलती है। साथ ही ग्रहों के बुरे प्रभाव का असर भी कम होता है।

राशि के अनुसार तिलक लगाने से राशि का स्वामी बलवान होता है और जातक को अनेक लाभ मिलते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बहुत तेजी से होता है और वह कोई भी काम पूरी एकाग्रता से करता है। जब भी आप पूजा के दौरान अपने माथे पर तिलक लगाएंगे तो आपको अंदर से एक सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होगी। दरअसल धार्मिक दृष्टि से माथे के बीच वाले स्थान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

माना जाता है कि इस स्थान पर आज्ञा चक्र चलता है। जिसे ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। तिलक लगाने से यह चक्र उत्तेजित होता है। जिससे व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र हो जाता है। इसके अलावा सिर के बीच के स्थान को त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है क्योंकि यही स्थान शरीर की तीन नाड़ियों का मिलन स्थल भी है।

राशि के अनुसार तिलक | Apply Tilak According to Zodiac Sign

राशि के अनुसार तिलक क्यों लगाना जरुरी है इसके बारे में तो हमने जाना पर अब आइये अब हम जान लेते है की आखिर राशि के अनुसार तिलक कैसे और कौनसे रंग का लगाया जाता है, पूरी माहिती को समझते है:

मेष राशि

मेष राशि वालों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इसका संबंध लाल रंग से है। इस रंग का तिलक लगाने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

वृष राशि

वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक का संबंध सफेद रंग से होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ लगता है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर चंद्र ग्रह की दृष्टि होती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि का सूर्य बलवान होता है। लाल रंग का तिलक लगाना आपके लिए शुभ होता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने माथे पर रक्त चंदन का तिलक लगाना चाहिए। यह आपको आर्थिक संपन्नता प्रदान करेगा।

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक का संबंध सफेद रंग से होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपको लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। पीले चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातकों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक हवन की भस्म का तिलक लगाएं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के लोगों को पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए।

तो यह थे राशि के अनुसार तिलक लगाने के विचार तथा मान्यताए, अब आपने अच्छे से जान ही लिया होगा की क्यों हमारे हिन्दू धर्म में राशि के अनुसार तिलक लगाने को इतना पवित्र और अच्छा माना गया है इसके पीछे सिर्फ मान्यता ही नहीं बल्कि Scientific Reason भी है यह हमने जाना।

किन राशियों को नहीं लगाना चाहिए लाल तिलक?

  • अक्सर हम पूजा के समय माथे पर लाल तिलक लगाते हैं, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को वृश्चिक और मेष राशि का स्वामी माना जाता है, इन दोनों ही राशियों के लिए लाल रंग का तिलक लगाना बहुत शुभ होता है.
  • अगर आपकी कुंडली में मंगल नीच भाव में है तो आपको लाल रंग से दूर रहना चाहिए।
  • शनि और मंगल एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं इसलिए शनि को लाल रंग पसंद नहीं है। ऐसे में शनि मकर और कुंभ राशि वालों के स्वामी भी हैं, इन दोनों राशि के लोगों को भी लाल रंग के कपड़े से तिलक करने से बचना चाहिए.

 

इसे भी पढ़े:

तुला राशि का जीवनसाथी
12 राशियों का राशिफल – आज का
कन्या राशि का भाग्योदय 2023
तुला राशि के अच्छे दिन कब आएंगे
आज का लव राशिफल

Conclusion

आशा है इस लेख से अपने राशि के अनुसार तिलक लगाने के पीछे की वजह और माहात्म्य को अच्छे से जान और समज लिया होगा इसके अलावा आखिर तिलक लगाने को क्यों हमारे धर्म में इतनी महत्ता दी गयी है जानकारी एवं knowledge आपको अच्छे से मिल गया होगा. आपसे प्रार्थना है की अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो और value मिली हो तो इस लेख को अन्य लोगो से भी साझा करे और उन्हें भी इस माहिती के बारे में अवगत करे ताकि वे भी राशि के अनुसार तिलक लगाने के बारे में जान सके. लेख पढ़ने के लिए बहुत बहुत आभार।

Leave a Comment