Colours Name In Hindi And English | रंगो के नाम की जानकारी

नमस्कार दोस्तों आज हम Colours Name in Hindi And English की जानकारी को जानने वाले हैं। हमने इस पोस्ट में All Colours Name in English और All Colours Name in Hindi की सूची को रंगों के फोटो के साथ आपके लिए लाया हैं। इसके अलावा सभी रंगो के इतिहास के बारे में भी काफी अच्छी जानकारी दिया हैं।

इस दुनिया में रंगों का काफी ज्यादा महत्व हैं और हमारे जीवन में भी महत्व हैं। रंगो के बिना ये पूरी दुनिया अधूरी हैं। अभी के समय में रंगो में काफी मात्रा में केमिकल का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ समय पहले के लोग (प्राचीन समय) प्रकृतिक रंगों का निर्माण करते थे और उसका इस्तेमाल करते थे।

हिंदी में रंगो के नाम (Colours Name in Hindi And English)

दोस्तों इस पोस्ट में हमने कुल 32 रंगों के नाम की सूची दिया हैं और इन सभी रंगो के नाम के साथ हमने उनके फोटो को भी लगाया हैं, क्युकि आप रंगो के नाम के साथ साथ फोटो को भी देख के उन रंगो की पहचान आसानी से कर सके।

रंगो के नाम को याद रखना यह तो काफी लोगों के लिए आसान बन जाता हैं, लेकिन उन रंगो की पहचान करने करने में बहुत ही मुश्किल लगता हैं और वो लोग उन रंगो को समझ नही पाते हैं। बच्चो को स्कूल में रंगो से लेकर काफी सवाल पूँछे जाते हैं और परीक्षा में भी रंगो के बारे सवाल आते हैं। उन सभी लोगों को हमारे इस पोस्ट से काफी मदद मिलने वाली हैं।

35 रंगों के नाम की सूची (35 Colours Name in Hindi And English)

अ. क्र. Colours Name In Hindi Colours Name In English
1. पीला Yellow
2. लाल Red
3. सफेद White
4. काला Black
5. नीला Blue
6. हरा Green
7. गुलाबी Pink
8. ग्रे (धुमैला) Grey
9. नारंगी Orange
10. भूरा Brown
11. बैंगनी Purple
12. सुनहरा Golden
13. करौंदिया या भूरा लाल रंग Maroon
14. आसमानी रंग Azure
15. गहरा लाल Ruby
16. मिट्टी जैसा रंग Clay
17. गहरा नीला Navy Blue
18. चांदी जैसा रंग Silver
19. पीतल रंग Bronze
20. गहरा पीला Beige
21. धातुमय रंग Metallic
22. भूरा पीला रंग Amber
23. अंगूर का रंग Grape
24. जंग जैसा रंग Rust
25. चूने का रंग Lime
26. टकसाल रंग Mint
27. हलके नीले रंग Violet
28. हाथीदांत रंग Ivory
29. हरिनील Cyan
30. गहरा गुलाबी रंग Magenta
31. मटर हरित Pea green
32. मूंगा रंग Coral
33. हरे रंग की छायादार Teal
35. गेहूँ रंग Wheat
36. जामुनी Indigo

रंगो के विभाजित भाग

1) प्राथमिक रंग :- प्राथमिक रंग वह रंग होता हैं, जो किसी भी रंग के मिश्रण से नहीं बनता हैं। प्राथमिक रंगो के नाम कुछ इस तरह से हैं। 1) लाल 2) नीला 3) हरा यह तीन रंग प्राथमिक रंग हैं।

2) द्वितीयक रंग :- जो रंग दो प्राथमिक रंग के मिश्रण से बनता हैं, उसे द्वितीयक रंग कहते हैं।

3) विरोधी रंग :- जो रंग प्राथमिक रंग और द्वितीयक रंग इन दोनो रंग के मिश्रण से बनता हैं, उसे विरोधी रंग कहते हैं।

दोस्तों हम आपको बता दे की मुख्य रूप से रंग के पांच ही रूप होते हैं और इन पांचो रंग से ही सभी रंगो का निर्माण किया जाता हैं। लेकिन वैसे तो मूल रंग हरा, नीला और लाल यह तीन ही हैं और सफेद और काला रंग भी अपना योगदान मूल रंग के रूप में देते हैं।

रंगो के मिश्रण की जानकारी

दोस्तों कुछ रंगो का मिश्रण करके ही और रंगो का निर्माण किया जाता हैं। जैसे पिला रंग में यदि लाल रंग मिलाएंगे तो वह मिश्रण केशरिया रंग का निर्माण करता हैं और पीले रंग में नीला रंग मिलाएंगे तो वह मिश्रण हरा रंग का निर्माण करता है। इसके अलावा लाल रंग और नीला रंग को मिलायेंगे तो वह मिश्रण जमुनी रंग का निर्माण करता हैं। इस तरह से रंगो के मिश्रण बहुत सारे हैं। आपको इन रंगो के मिश्रण के बारे और जानकारी चाहिए तो आप इसका चार्ट गूगल मे search करके देख सकते हैं।

रंगो का इतिहास (Colours History In Hindi)

हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई के दौरान सिन्धु घटी सभ्यता की जो मूर्तियाँ मिली हैं। उन मूर्तियों पर रंगाई का काम किया गया था। इसके अलावा खुदाई के दौरान वहा पर एक लाल रंग का कपड़ा भी मिला था। प्राचीन समय में बक्कम वृक्ष के छाल और मजीठ की जड़ से ही लाल रंग का निर्माण किया जाता था और उस कपड़े पर मजिष्ठ की जड़ से बनाया गया रंग को लगाया गया था।

साल 1856 में कृत्रिम रंग का निर्माण किया गया था और उस रंग को मोव (Mouve) कहा जाता था। यह रंग कुछ इन सालों में बाजार में आया था 1) साल 1860 में मजेंटा, 2) साल 1862 में एनलोंन नीला और एनलोंन काला 3) साल 1865 में काटन काला। इन रंगो को हम रासायनिक रंग भी कह सकते हैं। इन रंगो का निर्माण करने के लिए पुरस्कार भी मिला हैं और उस पुरस्कार का नाम नावेल पुरस्कार हैं।

इसके अलावा इंद्र धनुष से भी सभी रंगो का निर्माण हुआ हैं ऐसा भी कह सकते हैं

Colours Name In Hindi And English: FAQs

1. प्राथमिक रंगों के नाम क्या हैं?

उत्तर: हरा, नीला और लाल यह प्राथमिक रंगों के नाम हैं।

2) खतरे का प्रतिक किस रंग को कहते हैं?

उत्तर: लाल रंग को खतरे का प्रतिक कहते हैं।

3) द्वितीयक रंग के नाम क्या हैं?

उत्तर: द्वितीयक रंग के नाम सियान, रानी और पीला यह है।

4) शांती का रंग या प्रतिक किस रंग को कहते हैं?

उत्तर: सफेद रंग को शांती का प्रतिक कहते हैं।

5) मुख्य रंगों के नाम कौन से हैं?

उत्तर: रंगों के नाम तो बहुत सारे हैं, लेकिन मुख्य रूप से सात रंगो को माना जाता हैं, जो की इन्द्रधनुष के सात रंग हैं और इन सभी रंगों मुख्य रंग माना जाता हैं। मुख्य सात रंग कुछ इस तरह से हैं, जैसे – 1) पीला, 2) हरा, 3) लाल, 4) नारंगी, 5) आसमानी, 6) बैंगनी 7) नीला

6) ट्रैफिक सिग्नल में कितने रंग का इस्तेमाल होता हैं?

उत्तर: ट्रैफिक सिग्नल में हरा, पिला और लाल रंग का इस्तेमाल होता हैं।

7) ठंड रंगो के नाम बताओ?

उत्तर: जिस भी रंग में नीले रंग का प्रभाव होता हैं। उन रंगो को ठंड रंग कहते हैं और उन ठंड रंग के नाम कुछ इस तरह से हैं- 1) समुंदरी हरा, 2) आसमानी, 3)धानी यह तीनो ठंड रंग हैं।

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में अपने 35 रंगो की सूची (Colours Name In Hindi And English) को जाना हैं। इसके अलावा रंगो के बारे मे काफी सारी जानकारी को भी जाना हैं। हमे आशा हैं, की आपको हमारे द्वारा दी गयी रंगो की जानकारी अच्छी लगी होगी आपको अगर रंगो की जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे share करे और आपका रंगों की सूची (Colours Name In Hindi And English) इस पोस्ट के बारे में कोई भी सवाल comment मे बताए।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment