20+ पालतू जानवरों के नाम | Domestic Animals Name In Hindi and English

दोस्तों आज हम पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश मे (Domestic Animals Name In Hindi And English) जानकारी को जानने वाले हैं। पालतू जानवर यह तो सभी को मालूम है, लेकिन स्कूल के बच्चों को इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। बच्चों को स्कूल मे पालतू जानवर से जुड़े बहुत से सवाल आते रहते है।

कुछ जानवरों को मानव प्राचीन काल से ही पालतू बनाकर रखते हुए आ रहें हैं। किसी न किसी कारणों से मनुष्य पालतू जानवरो को पालता हैं। किसी जानवरो को कोई अपने शौक के लिए पालता है, तो कोई अपनी रक्षा के लिए पालता है और कुछ जानवरो को अपने फायदे के लिए पालते है। सभी पालतु जानवर दीखने मे काफी अलग अलग होते है और इनका काम भी अलग अलग होता हैं।

यह पालतू जानवर काफी मासूम होते है। इन जानवरो से जितना लगाव मनुष्य का होगा उससे कई ज्यादा इन जानवरो का होता है। इन जानवरो मे बहुत सारे खूबसूरत जानवर है और भयानक जानवर भी है।

लेकिन ऐसे बहुत से जानवर है, जो की पालतू नहीं है, पर लोग उन्हें अभी के समय मे पालने लगे है, जैसे शेर और साँप। हम आपको सिर्फ पालतू जानवरों के नाम (Domestic Animals Name In Hindi And English) की जानकारी को ही बताने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं, उन सभी पालतू जानवरों के नाम को-

पालतू जानवरों के नाम की सूची | Domestic Animals Name In Hindi and English

अ. क्र. Animals Name In Hindi Animals Name In English
1. बकरी Goat
2. गाय Cow
3. कुत्ता Dog
4. भैंस Buffalo
5. भेड़ Sheep
6. बिल्ली Cat
7. घोड़ा Horse
8. बैल Ox
9. गधा Donkey
10. मुर्गी Chicken
11. ऊंट Camel
12. सांड Bull
13. बंदर Monkey
14. कबूतर Pigeon
15. खरगोश Rabbit
16. सूअर Pig
17. चूहा Rat
18. खच्चर Mule
19. कछुआ Tortoise
20. बत्तख Duck
21. हाथी Elephant

पालतू जानवरों के नाम और जानकारी ( Animals Name And Information)

1) बकरी (Goat)

बकरी की इस पूरी दुनिया में लगभग 300 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बकरी का दूध एक आयुर्वेदिक औषध माना जाता हैं। बकरी का सामन्य जीवनकाल लगभग 10 से 15 वर्ष का होता हैं।

2) गाय (Cow)

गाय को इंसान देवी के रूप मे पूजते हैं। इंसान दूध के लिए गाय को पालता हैं और गाय के मूत्र को औषधि बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

3) कुत्ता (Dog)

कुत्ता लगभग हर घर में पालने वाला जानवर है। इसकी एक अच्छी विशेषता यह है, की बहुत ही वफादार होता हैं। कुत्ते की सूंघने की क्षमता इन्सान से लगभग 10 हजार गुना ज्यादा होती हैं।

4) भैंस (Buffalo)

भैंस को काफी ज्यादा मात्रा मे पालते हैं। दूध के लिए ही भैस को पाला जाता हैं।

5) भेड़ (Sheep)

भेड़ को ऊन, मांस और दूध के लिए पालते है। भेड़ की भारत में लगभग 40 नस्ल पाई जाती है।

6) बिल्ली (Cat)

बिल्ली को ज्यादातर शौक के लिए पालते हैं। एक दिन मे 14- 15 घंटे बिल्ली सोती है। भारत मे बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता हैं।

7) घोड़ा (Horse)

घोड़ा यह बहुत ज्यादा तेज दौड़ने वाला जानवर हैं और घोड़ा बच्चों को काफी पसंद हैं। घोड़े के इस्तेमाल कही पर आने जाने के लिए किया जाता था, लेकिन अब घोड़ा का इस्तेमाल शादी मे शौक के लिए किया जाता हैं।

8) बैल (Ox)

बैल यह किसान का एक सच्चा साथी हैं। महाराष्ट्र राज्य में बैल का एक त्योंहार मनाया जाता हैं और उस त्योंहार का नाम बैल पोला हैं।

9) गधा (Donkey)

गधा बहुत ही मेहनती जानवर होता हैं और अलसी भी होता है। गधे का इस्तेमाल भारी सामान ढोने के लिए किया जाता हैं।

10) मुर्गी (Chicken)

मुर्गी को भारत में बहुत ज्यादा पाला जाता और इसको व्यवसाय के तौर पर भी पाला जाता हैं।

11) ऊंट (Camel)

ऊँट ज्यादातर रेगीस्तान में पाया जाता हैं। ऊँट का सामान्य जीवनकाल लगभग 50 वर्षों का होता हैं। ऊँट के अलावा रेगिस्तान में तेज़ी से कोई भी जानवर नहीं दौड़ सकता है। ऊँट लगभग 65 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से दौड़ता हैं। ऊँट की सबसे विशेष बात यह है, की बिना पानी पिए 2 महीनों तक जीवत रहता हैं।

12) सांड (Bull)

सांड यह बैल जैसा ही होता हैं। सांड को पहले किसान खेत मे काम करने के लिए करते थे।

13) बंदर (Monkey)

बंदर ज्यादातर जंगलो में पाए जाते है, लेकिन कुछ लोग इनको पालते भी हैं। इस धरती पर लगभग 260 से ज्यादा बंदर की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बंदर का सामान्य जीवनकाल 15 – 35 वर्ष होता हैं।

14) कबूतर (Pigeon)

कबूतर यह पूरी दुनिया में पाया जाता हैं। कुछ सालों पहले कबूतर का इस्तेमाल चिट्टिया पहुँचाने के लिए किया जाता था, लेकिन अब भी कबूतर को शौक के लिए पालते हैं।

15) खरगोश (Rabbit)

खरगोश काफी खूबसूरत जानवर हैं और इसको शौक के लिए पाला जाता हैं। इस धरती पे खरगोश की कुल 8 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। खरगोश की विशेषता यह है, की इसका दिल एक मिनट में लगभग 135 बार धड़कता हैं।

16) सूअर (Pig)

सुअर मे जंगली और पालतू दो प्रकार होता हैं। यह जानवर बहुत ही ताकत वर होता हैं और इसकी खाल बहुत जाड़ी होती हैं।

17) चूहा (Rat)

चुहा यह जानवर काफी छोटा हैं। चूहा को कोई नहीं पालता हैं, लेकिन यह हमारे आस पास ही होता हैं। चूहा की कुछ ऐसी भी प्रजातियां हैं, जिसे लोग शौक के लिए पालते हैं। चूहे के दात बहुत ही तेज होते हैं।

18) खच्चर (Mule)

इस जानवर का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए किया जाता है और यह जानवर घोड़े और गधे के मिश्रण से प्रजाति प्राप्त होती हैं।

19) कछुआ (Tortoise)

कछुआ इस प्राणी को ज्यादातर मंदिर जैसे स्थान पर महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन कुछ लोग शौक के लिए भी पालते है। इस धरती पे कछुआ की 300 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ऐसा कहा जाता हैं, की 20 करोड़ वर्ष से कछुआ पृथ्वी पर हैं।

20) बत्तख (Duck)

बत्तख यह जानवर हंस और कलहंस से भी छोटे आकार के होते हैं, लेकिन बत्तख की गर्दन की लंबाई भी कम होती है। बत्तख मीठे पानी में तो होते ही हैं, लेकिन समुद्र के खारे पानी मे भी पाए जाते हैं।

21) हाथी (Elephant)

हाथी सभी जानवरो में काफी बड़ा हैं। कुछ सालों पहले हाथी का इस्तेमाल भारी काम करने के लिए किया जाता था, लेकिन इसको शौक के लिए भी पालते हैं। हाथी का औसत जीवनकाल लगभग 100 वर्ष का होता हैं।

Conclusion

तो दोस्तों अपने पालतू जानवरों के नाम (Domestic Animals Name In Hindi and English) की जानकारी को जाना हैं। हमें आशा हैं, की आपको यह पालतू जानवरो के नाम की जानकारी अच्छी लगी होंगी। आपको अगर यह जानवरो के नाम की जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे share करे। आपका पालतू जानवरों के नाम (Pet animals name in hindi and english) इस पोस्ट के बारे में कोई सवाल हैं, तो comment मे बताए।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment