Fingers Name In Hindi And English | उंगलियों का नाम हिंदी और अंग्रेजी में

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में उंगलियों का नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Fingers Name In Hindi And English) की जानकारी को जानने वाले हैं। अक्सर छोटे बच्चों को स्कूल में उंगलियों के नाम से जुड़े सवाल पूँछा जाता हैं, लेकिन उनको इन सवाल का जवाब पता नहीं होता हैं। उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हमने इस पोस्ट को लिखा हैं। इस पोस्ट में हमने उँगलियों के नाम के अलावा उनकी विशेषता और महत्व भी बताया हैं।

मनुष्य के शरीर में सभी अंग काफी महत्वपूर्ण होते हैं और वह हर अंग दैनिक जीवन में अपना अपना कार्य करती रहती हैं। उनमें से उँगली भी एक महत्वपूर्ण अंग हैं और इन्हीं उँगलियों के मदद से हम हर दिन हमारा कोई भी काम करते रहते हैं। इन उंगलियों के बिना हमारा बहुत सा काम अधूरा रह सकता हैं। उंगलिया हर इंसान की जरूरत हैं। सभी उंगलियाँ महत्वपूर्ण हैं, अगर एक भी ऊँगली नहीं होगी तो हमें किसी भी काम को करने में दिक्कत अति हैं।

क्या आपको इन सभी उँगलियों के नाम पता हैं? इन सभी उँगलियों को अलग अलग नाम दिया गया हैं। आपको उन सभी उंगलियों के नाम जानना हैं, तो इस पोस्ट को अच्छे से जरूर पढ़े। तो चलिए जान लेते हैं, Fingers Name In Hindi And English की जानकारी

उँगलियों के नाम की सूची (Fingers Name In Hindi And English)

अ.क्र. Fingers Name In Hindi Fingers Name In English
1. अंगूठा Thumb
2. तर्जनी, देशिनी Index Finger
3. मध्यमा, बीच की उंगली Middle Finger
4. अनामिका Ring Finger
5. कनिष्ठा, कानी अंगुली Pinky, little finger

उंगलीयों के नाम और विशेषता (Fingers Name And Speciality)

1) अंगूठा (Thumb)

हमारे हाथ की सभी उँगलियों मे से अंगूठा सबसे ताकत वर उंगली है। किसी भी चीज़ों को पकड़ना, फेकना, छोड़ना और किसी भी दस्तावेज पर अंगूठा लगाना आदी क्रियाएं हम अंगूठे की मदद से ही कर पाते हैं और यह ऊँगली मुख्य ऊँगली हैं। अंगूठा इस उँगली को अंगुष्ठ भी कहा जाता है।हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अंगूठा अग्नी तत्त्व का प्रतिनिधित्व करता है।

2) तर्जनी (Index Finger)

तर्जनी इस उंगली को देशिनी नाम से जाना जाता है। आमतौर पर किसी दिशा को दर्शाने के लिए तर्जनी ऊँगली का इस्तेमाल किया जाता है | किसी भी वस्तु या चीज या स्थान को दर्शाने के लिए यह उँगली काम अति हैं। हमारी सभी ऊँगली मे तर्जनी ऊँगली भी महत्त्वपूर्ण हैं।

3) मध्यमा (Middle Finger)

हमारे हाथ मे की सबसे बीच की ऊँगली को मध्यमा कहा जाता हैं। यह भी ऊँगली हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। मध्यमा यह ऊँगली हमारे हाथ में सबसे बड़ी उँगली दिखती हैं।

4) अनामिका (Ring Finger)

अनामिका यह उँगली हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान निभाती हैं। अंगूठी पहनाये जाने वाली ऊँगली अनामिका ऊँगली ही हैं और इस ऊँगली में अंगूठी पहनना काफी अच्छा माना जाता हैं।

5) कनिष्ठा (Little Finger, Pinky)

हमारे हाथ की सभी ऊँगली मे यह ऊँगली सबसे छोटी हैं। कनिष्टा उँगली को कानी ऊँगली नाम से भी जानते हैं।

क्या हम इन उंगलियों के नाम पैरों की ऊँगली को दे सकते हैं?

अपने जो उपर उंगलियो के नाम पढ़ा हैं। वह उंगलियों के नाम हमारे दोनों हाथों की उंगलिया और दोनों पैरो की ऊँगली पर भी लागू होता हैं। जैसे अपने हाथ की उंगलियों के नाम को जाना हैं, वही नाम पैरो की उंगलियो पर भी लागू होता हैं।

उंगलियों के नाम संस्कृत में (Fingers Name In Sanskrit And English)

दोस्तों अपने उपर उंगलियों के नाम को हिंदी और इंग्लिश में जाना हैं। उंगलियों को संस्कृत में अंगुलिः कहते हैं। तो अब हम उंगलियों के नाम को संस्कृत में जानने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं।

अ.क्र. Fingers Name In Sanskrit Fingers Name In English
1. अंगुष्ठः Thumb
2. तर्जनी: Index Finger
3. मध्यमा: Middle Finger
4. अनामिका: Ring Finger
5. कनिष्ठा: Pinky
नाखून (Nails) की जानकारी

हमारी इन सभी उंगलियों पर नाखून का भी काफी महत्वपूर्ण योगदान हैं। हमारी उंगलिया नाखून की वजह से ही काफी खूबसूरत दिखती हैं और हर कठिन काम हम नाखून के मदद से ही कर सकते हैं। नाखून को इंग्लिश में Nails कहते और संस्कृत में नखम्, नख: और कररूहः कहते हैं।

Conclusion

दोस्तों अपने उंगलियों का नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Fingers Name In Hindi And English) इस पोस्ट में हमारे हाथ की सभी उंगलियों के नाम को जाना हैं। इसके अलावा उन उंगलियों की कुछ जानकारी भी प्राप्त किया हैं।

हमें आशा है, की आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हैं। आपको अगर यह जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे share करें। आपका कोई भी सवाल उंगलियों का नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Fingers Name In Hindi And English) इस के बारे में हैं, तो comment मे बताए।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment