Mountain Name In Hindi And English | 15 पर्वतो के नाम की जानकारी

दोस्तों इस पोस्ट मे हम पर्वतों के नाम (Mountain Name In Hindi And English) की जानकारी जानने वाले हैं। हम इस पोस्ट में 15 पर्वतों के नाम जानने वाले हैं और उनकी कुछ जानकारी भी जानने वाले हैं। पर्वतों के नाम से जुड़े सवाल अक्सर छोटे बच्चो को स्कूल में तो आते ही है, लेकिन विद्यालय के छात्रा को भी आते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमने पर्वतों के नाम की जानकारी को लाए हैं। इन पर्वतों में सबसे ऊँचे पर्वत, सबसे छोटे पर्वत ऐसे सभी पर्वतों की जानकारी हम बताने वाले हैं। आपको भी पर्वतों के नाम की जानकारी लेनी हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े। तो चलिए जान लेते हैं, Mountain Name In Hindi And English की जानकारी-

पर्वतों के नाम की सूची (Mountain Name In Hindi And English)

अ.क्र. Mountain Name In Hindi Mountain Name In English
1. नीलगिरी Nilgiri
2. अरावली Aravali
3. हिमालय Himalaya
4. विंध्याचल Vidhyanchal
5. पूर्वी घाट Easter Ghat
6. पश्चिमी घाट Western Ghat
7. माउंट एवरेस्ट Mount Everest
8. सतपुड़ा Satpura
9. मकालू Makalu
10. ल्होत्से Lhotse
11. चो ओयू Cho Oyu
12. धौलागिरी Dhaulagiri
13. मनास्लु Manaslu
14. अन्नापूर्णा Annapurna
15. नंगा पर्वत Nanga Mount

पर्वतों के नाम और जानकारी

अपने उपर पर्वतों के नाम को जाना हैं, लेकिन अब पर्वतों के नाम के साथ उन पर्वतों की कुछ जानकारी को भी जानने वाले हैं।

1) नीलगिरि पर्वत

भारत के तमिलनाडु राज्य का नीलगिरि पर्वत एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह पर्वत देखने में काफी खूबसूरत हैं।नीलगिरि पर्वत भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला है। नीलगिरि पर्वत का इतिहास 11वीं व 12वीं शताब्दी से शुरु होता है।

2) अरावली पर्वत

भारत के राजस्थान राज्य में स्थित हैं अरावली पर्वत और यह एक पर्वतमाला है। अरावली पर्वत को राजस्थान में आडावाला पर्वत इस नाम से भी जानते हैं। अरावली यह पर्वत सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला में से एक है। यह पर्वत राजस्थान राज्य को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटता है।

3) हिमालय पर्वत

हिमालय इस पर्वत को पर्वतों का राजा इस नाम से भी जानते हैं। कवि कालिदास हिमालय पर्वत को पृथ्वी का मानदंड कहते हैं। हिमालय पर्वत भारत के अलावा लगभग 6 देशों की सीमा में फैला हुआ हैं, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान, मनमार और अफगनिस्तान।

4) विंध्याचल पर्वत

यह पर्वत शृंखला भारत देश के पश्चिम-मध्य में स्थित एक प्राचीन गोलाकार पर्वत की शृंखला है।

5) पूर्वी घाट

पूर्वी घाट पर्वत की औसत ऊँचाई 600 मीटर है। इस पर्वत की चौड़ाई उत्तर में 200 किमी और दक्षिण में 100 किमी है।

6) पश्चिमी घाट

भारत के पश्चिमी भाग में स्थित श्रृंखला को पश्चिमी घाट पर्वत या सह्याद्रि पर्वत कहते हैं। पश्चिमी घाट यह पर्वतीय श्रृंखला दक्षिण से उत्‍तर तक लगभग 1600 किमी लम्‍बी है।

7) माउंट एवरेस्ट पर्वत

माउंट एवरेस्ट यह पर्वत दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी हैं। इस पर्वत की ऊँचाई लगभग 8,848.86 मी हैं और 29,031.7 फीट हैं।

8) सतपुड़ा पर्वत

इस पर्वत की सर्वोच्च शृंखला धुपगड मध्य प्रदेश में हैं और इस पर्वत की सर्वोच्च ऊँचाई 1352 मीटर हैं।

9) मकालू पर्वत

मकालू पर्वत विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। मकालू पर्वत की ऊँचाई 8481 मीटर (27828 फीट) हैं।

10) ल्होत्से पर्वत

यह पर्वत दुनिया का चौथा सबसे ऊँचा पर्वत शृंखला हैं। इस पर्वत की ऊँचाई 8516 मीटर (27940 फीट) हैं। ल्होत्से पर्वत एवरेस्ट की दक्षिणी घाटी से जुड़ा हुआ है।

11) चो ओयु

चो ओयु यह दुनिया का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। इस पर्वत की ऊँचाई लगभग 8188 मीटर (26864 फीट) है। चो ओयु पर्वत तिब्बत और नेपाल की सीमा पर खड़ा है।

12) धौलागिरी पर्वत

धौलागिरी यह पर्वत दुनिया का सातवा सबसे ऊँचा पर्वत है। इस पर्वत की ऊँचाई 8167 मीटर (26795 फीट) हैं। धौलगिरी पर्वत नेपाल की कालीगण्डकी नदी से शुरू होकर भेरी नदी तक स्थित हैं और इसकी लंबाई 120 किमी हैं।

13) मनास्लु पर्वत

मनास्लु यह पर्वत दुनिया का 8 वा सबसे ऊँचा पर्वत हैं इस पर्वत की ऊँचाई 8163 मीटर (26781 फीट) हैं।इस पर्वत को कुतंग पर्वत भी कहते हैं।

14) अन्नापूर्णा पर्वत

अन्नापूर्णा पर्वत दुनिया का 10 वा सबसे ऊँचा पर्वत हैं। इस पर्वत की ऊँचाई 8091 मीटर (26545 फीट) हैं और यह पर्वत नेपाल में स्थित हैं।

15) नंगा पर्वत

नंगा पर्वत यह दुनिया का 9 वा सबसे ऊँचा पर्वत हैं। इस पर्वत की ऊँचाई 8125 मीटर (26658 फीट) हैं। इसे पर्वत दुनिया का “क़ातिल पहाड़” भी कहते है।

Conclusion

तो दोस्तों अपने इस पोस्ट में पर्वतों के नाम (Mountain Name In Hindi And English) की जानकारी को जाना हैं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके पर्वतों से जुड़े सवाल का जवाब मिल गया होगा। हमे आशा हैं, की आपको हमारा पर्वतों के नाम की जानकारी अच्छी लगी होंगी। आपको यह पर्वतों की जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे share करें। आपका Mountain Name In Hindi And English इस पोस्ट के बारे मे कोई सवाल हैं, तो comment मे बताए।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment