Sanyukt Vyanjan Wale Shabd | संयुक्त व्यंजन वाले शब्द

Sanyukt Vyanjan Wale Shabd: हिन्दी वर्णमाला के वे अक्षर जिनमें दो व्यंजन वर्ण(संयुक्त व्यंजन वाले शब्द) एक साथ उच्चारित होते हैं, अर्थात् दो व्यंजन वर्ण अगल-बगल में प्रयुक्त होते हैं, जिनके बीच में कोई स्वर या ध्वनि का प्रयोग नहीं होता है, ऐसे अक्षरों को संयुक्त व्यंजन वर्ण कहते हैं।

हिंदी वर्णमाला में ‘क्ष’, ‘ग्या’, ‘त्र’, ‘श्र’ संयुक्त वर्ण कहलाते हैं। वर्णमाला में इन चार संयुक्त वर्णों के अतिरिक्त जब शब्दों में दो व्यंजन वर्णों का साथ-साथ प्रयोग किया जाता है और उनका उच्चारण किया जाता है तो वे भी संयुक्त व्यंजन की श्रेणी में आते हैं। जैसे – त्वचा, स्थान, प्रश्न, विनय, सूर्य आदि।

ऊपर दिए गए शब्दों में त्+व, स्+थ, प्+र, म्+र, र्+य मिश्रित व्यंजन हैं क्योंकि दोनों व्यंजन पास-पास आ गए हैं और उनके बीच कोई स्वर नहीं है।

संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं?

हिंदी भाषा में कुल मिश्रित व्यंजनों की संख्या 4 है जो इस प्रकार हैं।

  1. क्ष – ksha
  2. त्र – tra
  3. ज्ञ – gya
  4. श्र – shr

क्ष किससे मिलकर बना है

  • क्+ष+अ=क्ष
  • उच्चारण और क्ष से बने शब्द – अक्षर, परीक्षा.

त्र किससे मिलकर बना है

  • त्+ र्+अ=त्र
  • उच्चारण और त्र से बने शब्द – सत्र, चित्र.

ज्ञ किससे मिलकर बना है

  • ज्+ञ+अ= ज्ञ
  • उच्चारण और ज्ञ से बने शब्द – अज्ञात, यज्ञ.

श्र किससे मिलकर बना है

  • श्+र्+अ=श्र
  • उच्चारण और श्र से बने शब्द – आश्रित, श्रद्धा.

संयुक्त व्यंजन की परिभाषा हिंदी में

वे व्यंजन संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं, जो दो या दो से अधिक व्यंजनों के योग से बनते हैं। संयुक्त व्यंजन में पहला व्यंजन हमेशा ध्वनिहीन होता है। इसके विपरीत, दूसरा व्यंजन हमेशा स्वर के साथ बोला जाता है।

Sanyukt Vyanjan Wale Shabd | संयुक्त व्यंजन वाले शब्द

चलिए अब हम संयुक्त व्यंजन वाले कुछ शब्दों को अच्छे से समझते हैं।

  1. क्ष से शब्द – रक्षा, कक्षा, पक्षी, शिक्षा, क्षत्रिय, क्षमा आदि
  2. त्र से शब्द – पत्र, मित्र, नेत्र, पुत्र, चरित्र, चित्र, मंत्र आदि
  3. ज्ञं से शब्द – यज्ञ, ज्ञान, आज्ञा, विज्ञान, ज्ञानी, अज्ञात आदि
  4. श्र से शब्द – श्रम, विश्राम, आश्रम, श्रमिक, श्रुति, श्रवण, श्रेष्ठ अदि

यहाँ नीचे कुछ मिश्रित यानी संयुक्त व्यंजनों से बने शब्दो के उदहारण दिए जा रहे हैं जो हिंदी में सबसे अधिक प्रयोग किया जाते हैं।

क्ष से बने शब्दक्षणिकक्षत्रियक्षमाक्षमताकक्षाक्षारक्षीरक्षयरक्षारक्षकनक्षत्र
त्र से बने शब्दमंत्रीमात्रमात्रात्रिशूलनक्षत्रगोत्रत्रिभुजत्रुटित्रिभुवनमित्रमूत्र
ज्ञं से बने शब्दआज्ञाअज्ञानअज्ञातज्ञानीविज्ञानसंज्ञानसंज्ञाज्ञाताज्ञातयज्ञज्ञापन
श्र से बने शब्दआश्रमश्रमपरिश्रमश्रेष्ठश्रमिकश्रीश्रीमतीश्रीमानविश्रामश्रृंगारश्रेय

 

इसे भी पढ़िए:

संयुक्त अक्षर वाले शब्द
फर्नीचर के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
सरीसृप नाम हिंदी और अंग्रेजी में
रियलिटी लाइफ कोट्स हिंदी में
कृष्ण के 108 नाम हिंदी में

Conclusion

आशा है की आज के इस लेख से अब आपको sanyukt vyanjan wale shabd यानी संयुक्त व्यंजन वाले शब्द अच्छे से समज में आ गए होंगे और यह पता चल गया होगा की यह जो संयुक्त व्यंजन होते है वे बाकि व्यंजनों से कैसे थोड़े से अलग होते है! तो आपसे निवेदन है की यह sanyukt vyanjan wale shabd का लेख और लोगो से शेयर करे ताकि उन्हें भी इस जानकारी के बारे में मालूम हो! धन्यवाद।

Rate this post

Leave a Comment