Shapes Names In Hindi And English | आकृति के नाम हिंदी में और प्रकार की जानकारी

दोस्तों इस पोस्ट मे हम आकृतियों के नाम हिंदी और इंग्लिश मे (Shapes Names In Hindi And English) की जानकारी जानने वाले हैं। इसके अलावा उन सभी आकृतियों प्रकार के बारे मे भी जानने वाले है। आकृतियों के नाम और प्रकार के बारे जानना स्कूल के बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता हैं। इन्हीं बातों को ध्यान मे रखते हुए हमने आकृति की जानकारी को इस पोस्ट के माध्यम से बताया हैं।

आकृति यह हर चीज की पहचान होती हैं, इस दुनिया की हर चीज का कोई न कोई आकार होता ही हैं और उसे ही आकृति कहते हैं, जैसे पृथ्वी, रेल्वे, पेड़, जानवर, इंसान, सूर्य, पक्षी इन सभी वस्तु का आकार हैं। आकृति का महत्व तो हर चीज मे होता हैं, लेकिन आकृति का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गणित के अध्ययन मे किया जाता हैं। आकृति को इंग्लिश में “Shape” कहते है।

हमने इस पोस्ट में सभी आकृतियों के नाम को बताया हैं। उन सभी आकृतियों के बारे में जानने के लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए जान लेते हैं, Shapes Names In Hindi And English की जानकारी-

आकृतियों के नाम की सूची (Shapes Names In Hindi And English)

अ.क्र. Shapes Name In English Shapes Name In Hindi
1. Cube घन
2. Circle वृत आकृति
3. Square वर्ग
4. Triangle त्रिभुज
5. Half Circle अर्ध वृत
6. Rectangle आयत
7. Pentagon पंचभुज
8. Quadrilateral चतुर्भुज
9. Hexagon षट्कोण
10. Octagon अष्टभुज
11. Heptagon सप्तभुज
12. Cone शंकु
13. Polygon बहुभुज
14. Pyramid पिरामिड
15. Star तारा
16. Sphere गोला
17. Heart दिल
18. Diamond हीरा
19. Oval Shape अंडा आकृति
20. Cuboid घनाभ
21. Cylinder बेलन

आकृतियों के नाम और जानकारी (Shapes Information In Hindi) 

1) घन (Cube) :-

घन आकृति में 6 फलक होते है और सभी समान होते है। इस आकृति की ऊँचाई, चौडाई और लंबाई समान होते हैं।

2) वृत आकृति (Circle) :-

इस आकृति का निर्माण एक बिंदु से समान दूरी पर स्थित बिंदुओं के पथ से होता हैं।

3) वर्ग (Square):-

जिस आकृति में चारों भुजाएं समान होती है उसे वर्ग कहते हैं और ये सभी भुजाएं आपस में समकोण बनाती है। वर्ग एक प्रकार का चतुर्भुज कहलाता है।

4) त्रिभुज (Triangle):-

तीन रेखाओं के आपस में मिलने पर जो आकृति निर्माण होती हैं, उसे त्रिभुज कहते हैं। त्रिभुज आकृति के तीनों कोणों का कुल योग 180 डिग्री का होता है।

5) अर्ध वृत (Half Circle):-

वृत के बीच में (केंद्र) से एक रेखा खींचने पर वह वृत दो भागों में बंट जाता है और अर्ध वृत का निर्माण होता हैं। अर्ध वृत का मतलब वृत का आधा भाग होता हैं।

6) आयत (Rectangle) :-

चार भुजाएं को मिलाने से आयत आकृति का निर्माण होता है। इस आकृति के आमने सामने की भुजाएं समान आकार की होती है और इस आकृति के अंदर बाजू के चारों कोन 90 डिग्री पर होते है।

7) पंचभुज (Pentagon) :-

पांचो बाजू से बंद आकृति को पंचभुज आकृति कहते हैं। इस आकृति का निर्माण पाँच भुजाओं के मिलने से होता है।

8) चतुर्भुज (Quadrilateral) :-

चतुर्भुज आकृति की चार भुजाएं होती है। चतुर्भुज आकृति में चार किनारे होते है। चतुर्भुज आकृति के चारों कोन का योग 360 डिग्री पर होता है।

9) षट्कोण (Hexagon) :-

6 भुजाएं और 6 कोण की आकृति को षट्कोण कहते है। अंदर के कोणों का कुल योग 720 डिग्री होता है।

10) अष्टभुज (Octagon) :-

आठ भुजाएं से निर्माण होने वाली आकृति को अष्टभुज आकृति कहते हैं। यह आकृति बंद होती हैं।

11) सप्तभुज (Heptagon) :-

सात भुजाएं से बनने वाली आकृति को सप्तभुज आकृति कहते है।

12) शंकु (Cone) :-

इस आकृति में मात्र एक फलक होता हैं और इसका शिर्ष भी एक बिंदु है। ,

13) बहुभुज (Polygon) :-

इस आकृति का निर्माण कई भुजाएं आपस में मिलकर होती है। जैसे आयत, त्रिभुज, वर्ग और चतुर्भुज यह सभी आकृति बहुभुज है।

14) पिरामिड (Pyramid) :-

पिरामिड इस आकृति में शंकु की तरह ही एक शिर्ष होता है, लेकिन इस आकृति में फलकों की संख्या ज्यादा होती है।

15) तारा (Star) :-

तारा आसमान में पृथ्वी से बहुत दूर होता हैं, लेकिन तारा की भी एक आकृति बनती हैं।

16) गोला (Sphere) :-

गोला आकृति क्रिकेट की गेंद की तरह होती हैं। इस आकृति का हर बिंदु दूसरे बिंदु से बराबर दूरी पे होता हैं।

17) दिल (Heart) :-

दिल तो सभी को पता हैं और दिल से भी एक अलग तरह की आकृति का निर्माण होता हैं।

18) हीरा (Diamond) :-

हीरा यह एक बहुत ही मौल्यवान होता हैं और यह कार्बन से बना होता है। यह सभी आकृति में से एक अलग आकृति हैं।

19) अंडा आकृति (Oval Shape) :-

अंडा आकृति भी एक आकृति का प्रकार हैं। यह आकृति मुर्गी के अंडे के जैसे होती है।

20) घनाभ (Cuboid) :-

यह आकृति 6 फलको से बनती हैं, लेकिन इस आकृति की ऊँचाई, लंबाई और चौडाई असमान होती हैं।

21) बेलन (Cylinder) :-

इस आकृति का निर्माण दो वृतों को मिलाने से होती हैं और उन दोनों वृतों के बीच एक व्रक आयत होता है।

आकृति के प्रकार की जानकारी (Types Of Shapes In Hindi)

आकृति के मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं।

1) बंद आकृति (Closed Shape) :- बंद आकृति सरल भुजाएं मिलकर बनती है। उदा. चतुर्भुज आकृति यह एक बंद आकृति है। इस आकृति के दो प्रकार हैं।

I) तीन आकार की आकृति :- इस आकृति के प्रकार में ऊंचाई और गहराई दोनों भी होती है।

II) दो आकार की आकृति :- लंबाई और चौड़ाई यह दोनों होते हैं इस आकृति के प्रकार में ।

2) खुली हुई आकृति (Open Shape) :- खुली हुई आकृति जिस आकृति की रेखा आपस में नहीं मिलती हैं उसे कहते हैं।

Conclusion

तो दोस्तों अपने आकृतियों के नाम हिंदी और इंग्लिश मे (Shapes Names In Hindi And English) इस पोस्ट मे सभी आकृतियों के नाम और उनकी जानकारी को जाना हैं। हमें आशा हैं, की आपको आकृतियों के नाम का पोस्ट अच्छा लगा होगा। आपको अगर आकृतियों के नाम का पोस्ट अच्छा लगा हैं, तो इसे share करे। आपका कोई सवाल आकृतियों के नाम हिंदी और इंग्लिश मे (Shapes Names In Hindi And English) इस पोस्ट के बारे में हैं, तो comment में बताए।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment