इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 : 10वी और 12वी पास के लिए, यहां से जल्द करे आवेदन

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने 3444 पदों पर इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें सर्वे प्रभारी के 574 पद और सर्वेक्षक के 2870 पद रखे गए हैं. भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। bpnl recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और सीधा लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2023 तक रखी गई है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और सभी जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 आवेदन शुल्क:

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 में सर्वेक्षण प्रभारी के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये और सर्वेक्षक पद के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये रखा गया है. यह आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए रखा गया है.

  • Survey Charge: सभी वर्गों के लिए 944 रुपये
  • Surveyor: सभी श्रेणियों के लिए 826 रुपये।

इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 आयु सीमा:

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 में सर्वेक्षण प्रभारी के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है। जबकि सर्वेयर पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है.

  • Survey Incharge: 21 से 40 वर्ष
  • Surveyor: 18 से 40 वर्ष.

इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता:

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी इस प्रकार रखी गयी है।

  • Survey Incharge: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • Surveyor: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया:

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पत्र की सबसे पहले जांच की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा की सूचना पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही से भरें। ऑनलाइन परीक्षा की तारीख और समय विज्ञापन की अंतिम तिथि से 1 महीने के बाद आवेदक की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को कार्य के संबंध में घोषणा पत्र ईमेल द्वारा भेजा जाएगा। जिसे आवेदक को ₹100 के स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत कराकर डाक के माध्यम से निगम के पते पर भेजना होगा। निगम की ओर से जिन आवेदकों का कार्य संबंधी घोषणा पत्र भेजा जाएगा, उसे 100 रुपए के स्टांप पर नोटरीकृत कराकर निगम कार्यालय भेजा जाएगा। केवल उन्हीं आवेदकों को ईमेल के माध्यम से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

बीपीएनएल भर्ती 2023 वेतन:

पशुपालन निगम में सर्वेक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये और सर्वेक्षक प्रभारी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा.

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (केवल आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए)
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि applicable हो)
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि applicable हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य कागजात

इंडिया पशुपालन निगम भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

तो अगर आप bpnl recruitment 2023 के लिए आवेदन करना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करे:

  1. भारतीय पशुपालन निगम भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
  2. आप लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं.
  3. फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें. जैसे आपका नाम, आधार नंबर, शैक्षणिक जानकारी आदि.
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  5. फॉर्म को पूरा भरने के बाद आप इसे एक बार जरूर चेक कर लें।
  6. फॉर्म को चेक करने के बाद सबमिट करें।
  7. फॉर्म भरते समय फीस कटौती का विशेष ध्यान रखें, यदि आप फीस भरने की श्रेणी में आते हैं तो फीस अवश्य भरें, अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  8. फीस काटने के बाद अपना फाइनल प्रिंट निकाल लें. और इसे अपने पास रखें.

इसे भी पढ़े:

Gujarat tourism department recruitment
Railway ALP Recruitment 2023
Assam Rifles sports quota recruitment 
EMRS Recruitment 2023

Leave a Comment