Best 7 देश भक्ति गीत स्कूल में गाने के लिए, मास्टरजी हो जायेंगे इम्प्रेस

नमस्ते दोस्तों आज इस लेख में हम खास उन बच्चो के लिए Best 7 देश भक्ति गीत स्कूल में गाने के लिए लेकर आए है जिससे वह सबसे अच्छा desh bhakti geet गए सके और स्कूल में मास्टरजी को इम्प्रेस कर सके. सिर्फ इम्प्रेस करने के लिए ही नहीं बल्कि देश के प्रति प्रेम और भक्ति दर्शाने के लिए भी यह desh bhakti geet हमने आपके लिए लेकर आए है. तो आइये जानते है इन Best 7 देश भक्ति गीत स्कूल में गाने के लिए!

Best 7 देश भक्ति गीत स्कूल में गाने के लिए (Desh bhakti geet)

तो आइये अब हम इन Desh bhakti Geet in hindi को एक एक करके पढ़ते है और जानते है इन Best 7 देश भक्ति गीत स्कूल में गाने के लिए कितने अच्छे विल्प हो सकते है.

👇👇 15 अगस्त की शुभेछा भेजने के लिए फोटो पर दबाए 👇👇

1. नन्हा मुन्ना राही हूं-

‘सन ऑफ इंडिया’ फिल्म का यह Desh bhakti Geet जो खासकर बच्चो को देशभक्ति के लिए आकर्षित करता है और उनमे देशप्रेम की भावना पैदा करता है.

नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं,
बोलो मेरे संग, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।
जय हिन्द, जय हिन्द।

नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं,
बोलो मेरे संग, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।
जय हिन्द, जय हिन्द।

रस्ते पे चलूंगा न डर-डर के,
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के,
मंजिल से पहले न लूंगा कहीं दम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

धूप में पसीना मैं बहाऊंगा जहां,
हरे-भरे खेत लहराएगें वहां,
धरती पे फाके न पाएगें जन्म,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

नया है जमाना मेरी नई है डगर,
देश को बनाऊंगा मशीनों का नगर,
भारत किसी से रहेगा नही कम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

बड़ा हो के देश का सहारा बनूंगा,
दुनिया की आंखों का तारा बनूंगा,
रखूंगा ऊंचा तिरंगा परचम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

शांति की नगरी है मेरा ये वतन,
सबको सिखाऊंगा मैं प्यार का चलन,
दुनिया में गिरने न दूंगा कहीं बम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

2. सर झुका सकते नहीं-

बच्चों के दिलों में देशभक्ति का जुनून भर देने वाला यह गाना ‘लीडर’ फिल्म का है.

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,

सर कटा सकते हैं, लेकिन सर झुका सकते नहीं।
सर झुका सकते नहीं।

हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है,
हमने ये नेमत पाई है,
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है,
हमने ये दौलत पाई है
मुस्कुरा कर खाई हैं सीनों पे अपने गोलियां,
सीनों पे अपने गोलियां,
कितने वीरानों से गुजरे हैं, तो जन्नत पाई है,
खाक में हम अपनी इज्जत को मिला सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं…

क्या चलेगी जुल्म की अहले-वफा के सामने,
अहले-वफा के सामने,
आ नहीं सकता कोई शोला हवा के सामने,
शोला हवा के सामने,
लाख फौजें ले के आए अमन का दुश्मन कोई,
लाख फौजें ले के आए अमन का दुश्मन कोई,
रुक नहीं सकता हमारी एकता के सामने,
हम वो पत्थर हैं, जिसे दुश्मन हिला सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं…
सर कटा सकते हैं, लेकिन सर झुका सकते नहीं।
सर झुका सकते नहीं।

वक्त की आवाज के हम साथ चलते जाएंगे,
हम साथ चलते जाएंगे,
हर कदम पर जिन्दगी का रुख बदलते जाएंगे,
हम रुख बदलते जाएंगे,
गर वतन में भी मिलेगा कोई गद्दारे वतन,
जो कोई गद्दारे वतन,
अपनी ताकत से हम उसका सर कुचलते जाएंगे,
एक धोखा खा चुके हैं और खा सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं…
वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम,

हम वतन के नौजवां हैं हम से जो टकराएगा,
हम से जो टकराएगा,
वो हमारी ठोकरों से खाक में मिल जाएगा,
खाक में मिल जाएगा,
वक्त के तूफान में बह जाएंगे जुल्मो-सितम,
आसमां पर ये तिरंगा उम्र भर लहराएगा,
उम्र भर लहराएगा,
जो सबक बापू ने सिखलाया भुला सकते नहीं,
सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नहीं…
सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नहीं…

3. आई लव माय इंडिया-

परदेस फिल्म का यह Desh bhakti Geet भारत का गुणगान तो जाता है है लेकिन साथ ही बच्चों के दिलों में बसे देशप्रेम को जगाता भी है और दर्शाता भी है।

लंदन देखा, पेरिस देखा,
लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान,
माइकल देखा, एल्विस देखा, सब देखा मेरी जान,
सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिंदुस्तान,
दूसरा हिंदुस्तान, दूसरा हिंदुस्तान

ये दुनिया एक दुल्हन,
ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया,
ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया, आई लव माय इंडिया……

ये दुनिया एक दुल्हन,
ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया,
ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया, आई लव माय इंडिया……

जब छेड़ा मल्हार किसी ने, झूम के सावन आया,
आग लगा दी पानी में जब, दीपक राग सुनाया,
सात सुरों का संगम ये जीवन गीतों की माला,
हम अपने भगवान को भी कहते हैं बांसुरी वाला,
बांसुरी वाला, बांसुरी वाला
यह मेरा इंडिया, आई लव माय इंडिया……
यह मेरा इंडिया, आई लव माय इंडिया……

पीहू पीहू बोले पपीहा, कोयल कुहू कुहू गाए,
हंसते रोते हमने जीवन के सब गीत बनाए,
यह सारी दुनिया अपने अपने गीतों को गाए,
गीत वो गाओ जिससे इस मिट्टी की खुशबू आए,
मिट्टी की खुशबू आए, आई लव इंडिया, आई लव माय इंडिया……
आई लव इंडिया, आई लव माय इंडिया……
वतन मेरा इंडिया, सजन मेरा इंडिया

ये दुनिया ये दुनिया, इक दुल्हन, इक दुल्हन
ये दुनिया, इक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया,
ये मेरा इंडिया, यह मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया, आई लव माय इंडिया……
वतन मेरा इंडिया, सजन मेरा इंडिया
करम मेरा इंडिया, धरम मेरा इंडिया…
हो माय इंडिया, हो माय इंडिया, हो माय इंडिया, हो माय इंडिया,
जान माय इंडिया,

4. जिस देश में गंगा बहती है-

‘जिस देश में गंगा बहती है’ फिल्म का यह गाना देश और देश में रहने वाले लोगों के अंदर की अच्छाई और सच्चाई को दर्शाता है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है,
मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है,
ज्यादा की नहीं लालच हमको, थोड़े में गुजारा होता है,
थोड़े में गुजारा होता है,
बच्चों के लिए जो धरती मां, सदियों से सभी कुछ सहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

कुछ लोग जो ज्यादा जानते हैं, इंसान को कम पहचानते हैं,
कुछ लोग जो ज्यादा जानते हैं, इंसान को कम पहचानते हैं,
ये पूरब है पूरब वाले, हर जान की कीमत जानते हैं,
हर जान की कीमत जानते हैं,
मिल जुल के रहो और प्यार करो, एक चीज यही जो रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

हम कल क्या थे हम आज हैं क्या इसका ही नहीं अभिमान हमें,
हम कल क्या थे हम आज हैं क्या इसका ही नहीं अभिमान हमें,
जिस राह पे आगे बढ़ना है, है उसकी भी पहचान हमें,
है उसकी भी पहचान हमें,
इस धारा को किसने रोका, ये बंधके भला कब रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है

जो जिससे मिला सीखा हमने, गैरों को भी अपनाया हमने,
जो जिससे मिला सीखा हमने, गैरों को भी अपनाया हमने,
मतलब के लिए अंधे होकर, रोटी को नहीं पूजा हमने,
रोटी को नहीं पूजा हमने,
अब हम तो क्या सारी दुनिया, सारी दुनिया से कहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं
जिस देश में गंगा बहती है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

Desh bhakti Geet in hindi

5. जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा-

भारत देश की समृद्धी और संस्कृति के बारे में बताता यह Desh bhakti Geet ‘सिकंदर-ए-आजम’ से लिया गया है।

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा।

गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु
गुरुदेव महेश्वरा
गुरु साक्षात परब्रह्म
तत्समये श्री गुरुवे नम:

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां सत्य अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जय भारती, जय भारती, जय भारती, जय भारती

ये धरती वो जहां ॠषि मुनि जपते प्रभु नाम की माला,
हरि ओम, हरि ओम, हरि ओम, हरि ओम,
जहां हर बालक एक मोहन है और राधा हर एक बाला,
और राधा हर एक बाला,
जहां सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना फेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां गंगा, जमुना, कृष्ण और कावेरी बहती जाए,
जहां उत्तर, दक्षण, पूरब, पश्चिम को अमृत पिलवाए,
ये अमृत पिलवाए,
कहीं ये तो फल और फूल उगाए केशर कहीं बिखेरा
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी हैं अलबेले,
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले,
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले,
होली के कहीं मेले,
जहां राग रंग और हंसी खुशी का चारों ओर है घेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां आसमां से बातें करते मंदिर और शिवाले,
जहां किसी नगर में किसी द्वार पर कोई न ताला डाले
कोई न ताला डाले
और प्रेम की बंसी जहां बजाता आए शाम सवेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां सत्य अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जय भारती, जय भारती, जय भारती, जय भारती

6. है प्रीत जहां की रीत सदा-

आपको वह फिल्म याद ही होगी, पूरब और पश्चिम फिल्म! जिसका यह Desh bhakti Geet भारत की सभ्यता, प्रेम और महानता का वर्णन बेहद अच्छे तरीके से करता है।

जब जीरो दिया मेरे भारत ने, भारत ने, मेरे भारत ने
दुनिया को तब गिनती आई,
तारों की भाषा भारत ने, दुनिया को पहले सिखलाई,

देता न दशमलव भारत तो, यूं चांद पे जाना मुश्किल था,
धरती और चांद की दूरी का, अंदाजा लगाना मुश्किल था,

सभ्यता जहां पहले आई, सभ्यता जहां पहले आई
पहले जन्मी है जहां पे कला,
अपना भारत वो भारत है, जिसके पीछे संसार चला,
संसार चला और आगे बढ़ा, यूं आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया,
भगवान करे ये और बढ़े, बढ़ता ही रहे और फूले-फले।
बढ़ता ही रहे और फूले-फले।

है प्रीत जहां की रीत सदा, है प्रीत जहां की रीत सदा
है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।

है प्रीत जहां की रीत सदा।

काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है,
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, हो जिसे मान चुकी सारी दुनिया
मैं बात, मैं बात वही दोहराता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।
है प्रीत जहां की रीत सदा।

जीते हो किसी ने देश तो क्या, हमने तो दिलों को जीता है,
जहां राम अभी तक है नर में, नारी में अभी तक सीता है,
इतने पावन हैं लोग जहां, ओ इतने पावन हैं लोग जहां
मैं नित-नित, मैं नित-नित शीश झुकाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।
है प्रीत जहां की रीत सदा।

इतनी ममता नदियों को भी, जहां माता कहके बुलाते हैं,
इतना आदर इंसान तो क्या, पत्थर भी पूजे जाते हैं,
उस धरती पे मैंने जन्म लिया, हो उस धरती पे मैंने जन्म लिया
ये सोच, ये सोच के मैं इतराता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।

है प्रीत जहां की रीत सदा।

Desh bhakti Geet in hindi

7. भारत हमको जान से प्यारा है

‘रोजा’ फिल्म का यह Desh bhakti Geet जो भारत माता के प्रति आपने प्यार और समर्पण को दिखाता है, हर किसी के दिल को छू जाता है।

भारत हमको जान से प्यारा है,
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है,

भारत हमको जान से प्यारा है,
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है,

सदियों से भारत भूमि, दुनिया कि शान है,
भारत मां कि रक्षा में जीवन कुर्बान है,
भारत हमको जान से प्यारा है,
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है,

उजड़े नहीं अपना चमन, टूटे नहीं अपना वतन,
गुमराह न कर दे कोई, बर्बाद न कर दे कोई,
मन्दिर यहां मस्जिद यहां, हिन्दु यहां मुस्लिम यहां,
मिलते रहे हम प्यार से, जागो …

हिन्दुस्तानी नाम हमारा है, सबसे प्यारा देश हमारा है,
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है, सबसे प्यारा देश हमारा है,
जन्मभूमि है हमारी, शान से कहेंगे हम,
सब ही तो भाई भाई, प्यार से रहेंगे हम,
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है, भारत हमको जान से प्यारा है,

आसाम से गुजरात तक, बंगाल से महाराष्ट्र तक
जाती कई धुन एक है, भाषा कई सुर एक है,
कश्मीर से मद्रास तक, कह दो सभी हम एक हैं,
आवाज दो हम एक हैं, जागो …

इसे भी पढ़े:

पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब और कहां फहराया गया
राष्ट्रीय ध्वज के बारे में 10 लाइन, महत्व, चित्र
15 August Speech in hindi

Leave a Comment