Hindi jokes for Kids सार्थक – खुशी घर वालों से छिपकर, हर रोज अपने दोस्त से मिलने जाती थी

नमस्कार दोस्तों, आज हम खास बच्चो के लिए Hindi jokes for Kids लेकर आये है जिसमे हम एक से बढ़कर एक ऐसे बेहतरीन Hindi jokes for Kids बताएँगे जिसे आप अपने बच्चो को खाली समय में उनको खुश करने के लिए यह Hindi jokes for Kids सुनाकर खूब हँसा सकते हो. आइए देखे।

Best Hindi jokes for Kids 2023

रोहित कॉलेज से जल्दी घर आ गया….
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए.
रोहित- हां मां, मैंने एक मक्खी को मार दिया, तो मैडम ने भगा दिया.
मां- क्या? एक मक्खी को मारने पर कॉलेज से भगा दिया.
रोहित – मक्खी मैडम के गाल पर बैठी थी.

मास्टर जी- “खुशी का ठिकाना न रहा” कोई इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
सार्थक – खुशी घर वालों से छिपकर, हर रोज अपने दोस्त से मिलने जाती थी।
फिर एक दिन उसके पापा ने उसे देख लिया और खुशी को घर से निकाल दिया।
अब बेचारी “खुशी का ठिकाना न रहा”।
यह जवाब सुनकर मास्टर जी अभी तक बेहोश ही हैं।

मास्टर जी – खाना खाने से पहले सभी बच्चों को अपने हाथ धोने चाहिए।
गोलू – लेकिन, मैं तो खाना खाने के बाद हाथ धोता हूं।
मास्टर जी- ऐसा क्यों?
गोलू – ताकि मोबाइल पर दाग न पड़ जाए।

छोटी सी लड़की ने अपनी मां से पूछा: मम्मी , तुमने कहा था ना कि परियों के पंख होते हैं और वह उड़ सकती हैं ना ?
मम्मी: हां बेटी , कहा था |
लड़की: कल रात डैडी आया को कह रहे थे कि वह तो परी हैं | वह कब उड़ेगी मम्मी ?
मम्मी: सुबह होते ही उड़ जाएगी बेटी |

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था तभी.
एक बच्चे ने पूछा –आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई – में इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए |
बच्चा – मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे |

मास्टर जी – विवेक, बताओ बिल्ली पूंछ क्यों हिलाती है?
विवेक – क्योंकि, पूंछ बिल्ली की है।

भिखारी – भगवान के नाम पर कुछ दे दो बाबा।
चिंटू – मैं बाबा नहीं चिंटू हूं।
भिखारी – भगवान के नाम पर कुछ दे दो चिंटू।
चिंटू – हां, अब हुई न कुछ बात। बाबा आप कल आना आज घर में कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश…

मास्टर जी – चिंटू, अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बताओ
चिंटू – ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर
मास्टर जी – नालायक हिंदी में बताओ
चिंटू – सुंदर लाल चड्ढा

इसे भी पढ़े:

Hindi jokes for Students
हिंदी जोक्स, पत्नी : चीन में बड़ा बेशरम लोग है ,दिन भर करो ना करो ना कहता है
हिंदी जोक्स, लड़का : बाबू आई लव यू
हिंदी जोक्स बॉयफ्रेंड: तुम मेरी ज़िंदगी का राज हो

Leave a Comment