Masti maza hindi jokes: लड़की- जानू आप 5 मिनट से कहाँ गायब थे? लड़का- सूसू करने गया था,

इस लेख में हम खास ऐसे Masti maza hindi jokes आपको बताने वाले है जिन्हे पढ़के आप फ्रेश तो होंगे ही लेकिन अपनी हंसी को रोक नहीं पाओगे, ऐसे ऐसे Masti maza hindi jokes चुन चुन के हमने आपके लिए तैयार किये है, तो आइये पढ़े साथ में..

Masti maza hindi jokes

डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं..
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं..
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है..

चम्पू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है…!
गंपू- वो कैसे…?
चम्पू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं…!

क्या आप जानते हैं:
मोटर साइकिल हिला कर पेट्रोल
की मात्रा का पता लगाना, नाक से
सूंघ कर खरबूजा मीठा होने का
पता लगाना, हाथ से थपकी मार कर
तरबूजा के लाल होने का पता लगाना
आदि आदि
ये सारी एडवांस टेक्नोलॉजी केवल
हम भारतीयों को पता है।

आज कल के रिलेशनशिप:
लड़की- जानू आप 5 मिनट से कहाँ गायब थे?
लड़का- सूसू करने गया था,
लड़की- आँ आँ आँ, मुझे बता कर नहीं गए
जाओ मैं बात नहीं करती।

साली ने चिकन बनाया…
जीजा साली साहिबा मुर्गे की टांग कहां है !
साली- मुर्गा लंगड़ा था
जीजा- और कलेजा कहां है
साली- वह तो मुर्गी ले गई ना
जीजा- दिमाग कहां है
साली- अरे जीजू मुर्गा शादीशुदा था इसलिए दिमाग नहीं था !

एक बच्चे ने अपनी साइकिल पार्लियामेंट के पास खड़ी कर दी!
पुलिस वाला देखकर बोला :- तुम्हें मालूम नहीं, कि यह VIP क्षेत्र है ? यहाँ से कितने सांसद, मन्त्री और बड़े-बड़े नेता इधर से गुजरते हैं.
बच्चा मासूमियत से बोला :- कोई परवाह नहीं.. मैंने ताला लगा दिया है !!!!

इसे भी पढ़े:

Hindi Jokes funny
Shayari in Hindi jokes
Funny Hindi jokes for Adults
Hindi jokes Chutkule

Leave a Comment