स्वामी विवेकानंद के विचार : याद रखे ये 10 विचार, जीवन में कभी फेल नहीं होंगे

भारत के जाने माने आध्यात्मिक गुरु और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानन्द ने जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए कई मूल मंत्र दिये हैं। तो उनके ही ऐसे कुछ Swami Vivekananda Quotes यानि की स्वामीजी ने जीवन के ऐसे 10 खास मूल मंत्र दिए है, जिन्हें अपनाकर आप भी हर कदम पर सफलता हासिल कर सकते हैं और कभी भी आज एक बाद आपको निष्फलता का कड़वा फल चखना नहीं पड़ेगा।

आइये अब इस लेख में हम 10 ऐसे स्वामी विवेकानंद के विचार को जानते है जिसे अपनाने के बाद आपका भी जीवन समृद्ध हो जायेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। कृपया अंत तक जरूर पढ़े इस आर्टिकल को!

स्वामी विवेकानंद के विचार (Swami Vivekananda Quotes)

तो दोस्तों यहाँ हमने 10 ऐसे स्वामी विवेकानंद के विचार(Swami Vivekananda Quotes) दिए है जिसे आप अपने जीवन में अपनाने के बाद निष्फलता को कभी प्राप्त नहीं होंगे:

1. जब तक आप अपने काम में व्यस्त हैं तब तक काम आसान है, लेकिन जब आप आलसी हैं तो कुछ भी आसान नहीं है।

2. पढ़ाई के लिए एकाग्रता जरूरी है, एकाग्रता के लिए ध्यान जरूरी है। ध्यान से ही हम इंद्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।

3. जब तक जीना है तब तक सीखो, अनुभव ही दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षक है।

4. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि आप क्या सोचते हैं।

5. आप जो सोचते हैं, वही बन जाते हैं. यदि आप अपने आप को कमजोर समझते हैं, तो आप कमजोर हो जायेंगे, यदि आप अपने आप को मजबूत सोचते हैं, तो आप मजबूत बन जायेंगे।

6. एक विचार रखें. उस विचार को अपना जीवन बनाओ, उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, तंत्रिकाओं, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दें और अन्य सभी विचारों को एक तरफ रख दें। सफल होने का यही तरीका है.

7. जिस समय जिस काम के लिए वचन दिया हो, उसे उसी समय पूरा करना चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।

8. एक समय में एक ही काम करें और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उस काम में लगा दें और बाकी सब कुछ भूल जाएं।

9. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियाँ पहले से ही हमारी हैं। हम ही वो हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधेरा है।

10. उठो और जागो और तब तक मत रुको जब तक आप अपना ध्येय प्राप्त नहीं कर लेते।

इसे भी पढ़े:

Bhagavad gita quotes in hindi
कबीर दास के 10 दोहे बताये इन हिंदी
चाणक्य नीति की 10 बातें, सफलता आपके कदमो को चूमेगी!
बुजुर्गों का सम्मान पर कविता

Leave a Comment